फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सागौन की तस्करी करने वाले छह गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो घायल

Fri, 22 Sep 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस की बिलासपुर मार्ग पर पिकअप सवार सागौन के पेड़ की तस्करी करने वाले गिरोह के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो तस्कर पैर में गोली लगने पर घायल हो गए। उनके चार अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पिकअप में सागौन के छह पेड़ व पेड़ काटने के उपकरण के अलावा दो तमंचे भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम नई मंडी कोतवाली पुलिस बिलासपुर लिंक रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी जंगल में सागौन के पेड़ काटकर तस्करी करने वाले गिरोह के पिकअप में पेड़ लेकर आने की सूचना मिली। पुलिस ने संदिग्ध पिकअप को रुकवाना चाहा तो पिकअप में सवार दो तस्करों ने पुलिस पर गोली चला दी और वाहन को दौड़ा लिया। पीछा कर घेराबंदी करने पर आरोपी पिकअप छोड़कर भागने लगे तो पुलिस की फायरिंग में दो तस्कर बिजनौर के नजीबाबाद के गांव पूरनपुर गढ़ी निवासी राहुल, नजीबाबाद के जलालाबाद के मोहल्ला छोटा कुरैशियान निवासी उस्मान पैर में गोली लगने पर घायल हो गए। उनके चार साथी जंगल में फरार हो गए।
घायल दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। उनके फरार चारों साथियों नजीबाबाद के जलालाबाद छोटा कुरैशियान निवासी साजिद, नजीबाबाद के साहनपुर निवासी जुल्फुकार तथा साहनपुर निवासी तालिब, नजीबाबाद के गांव वोरेली निवासी तसलीम को भी कांबिंग में गिरफ्तार कर लिया गया। तस्करों से एक पिकअप गाड़ी, छह सागौन के पेड़, दो तमंचे व कारतूस व पेड़ काटने के उपकरण बरामद किए है। गिरफ्तार आरोपी काफी समय से सागौन की लकड़ी काटकर उसकी तस्करी कर रहे थे। वह यह कार्य मीरापुर व नई मंडी तथा अन्य जनपदों में कर रहे थे।
विज्ञापन

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और सीओ नई मंडी हेमंत कुमार ने पहुंच कर मामले की जानकारी ली। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। राहुल पर छह, उस्मान पर सात, जुल्फुकार के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज होना बताया है। सभी के आपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें