बुढ़ाना। शुक्रवार रात पुलिस ने विज्ञाना मार्ग पर फार्म हाउस के पास छापा मारा। पुलिस ने मौके से चोरी की योजना बना रहे चोर गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया हुआ ट्रैक्टर, तमंचा, चाकू व हथौड़ा आदि बरामद किया।
पुलिस ने विज्ञाना मार्ग पर एक फार्म हाउस के पास छापा मारा। पुलिस ने मौके से 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद व तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से जौला गांव से चुराया गया महेंद्रा ट्रैक्टर, तमंचा, चाकू, चाबियां तथा हथौड़ा आदि बरामद किया।
सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोर अरमान, गुलफाम, तालिब, सोमीन व जहांगीर बागपत जनपद के चांदीनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले है। छठा अभियुक्त सावेज रमाला थाना क्षेत्र के गांव असारा का रहने वाला है। इनके खिलाफ बागपत जनपद में कई अपराध पंजीकृत है। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी अभियुक्तों का चालान कर दिया। संवाद