मुजफ्फरनगर। किसान इंटर कॉलेज शेरपुर के चौकीदार सतपाल उर्फ सत्तू की हत्या के मामले में साक्ष्य के अभाव में छह आरोपी दोषमुक्त करार दिए गए। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-छह की पीठासीन अधिकारी रेखा सिंह ने फैसला सुनाया।
स्कूल में चौकीदार की 14 मार्च 2013 की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रधानाचार्य चंद्रबोस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने जांच के बाद सात आरोपियों की गिरफ्तार कर खुलासा किया था। ककरौली थाना क्षेत्र के कम्हेड़ा निवासी मुजिम्मल, शौकीन, जगन उर्फ जैगन, बहसूमा के मोड़ खुर्द निवासी अय्यूब, नजीम, गुलफाम और निजामपुर निवासी साहिब के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। ट्रायल के दौरान गुलफाम की मौत हो गई। अदालत ने साक्ष्य के अभाव में आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया।