फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार में बहनों ने बांधी बंदियों को राखी

विज्ञापन
जिला कारागार पर लगी कतार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रक्षाबंधन पर्व पर जेल में बंदियों को उनकी बहनों ने राखियां बांधीं। शासन द्वारा जेल में बंदियों से मुलाकात की अनुमति मिलने के बाद रक्षाबंधन पर्व पर बड़ी संख्या में महिलाएं जेल में बंद अपने भाइयों से मिलने पहुंचीं। वहां उनके नाम-पते नोट करने के बाद मिलाई पर्ची बनवाकर सेनिटाइज करने और पूरी तरह कोविड गाइडलाइन का पालन करने के बाद उन्हें जेल में ले जाया गया। वहां निर्धारित समयानुसार महिलाओं ने अपने बंदी भाइयों की कलाइयों पर राखियां बांधकर लंबी उम्र की कामना की। जेलर कमलेश सिंह ने बताया कि कोविड गाइडलाइन के तहत महिलाओं को जेल में बंद उनके बंदी भाइयों से मिलने व राखी बांधने की अनुमति प्रदान की गई। संवाद
विज्ञापन

सीओ सिटी ने कुष्ठ आश्रम पहुंचकर बंधवाई राखी
मुजफ्फरनगर। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने रविवार को शहर के रुड़की रोड स्थित कुष्ठ आश्रम में पहुंचकर महिलाओं से राखी बंधवाई। सीओ सिटी ने राखी बांधने वाली महिलाओं को अपने हाथों से मिठाई खिलाने के बाद उपहार भी भेंट किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें