फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, मिठाई और गिफ्ट की दुकानों पर बाजारों में रही भीड़

Mon, 27 Aug 2018 12:36 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
भाई की कलाई पर राखी बांधती बच्ची। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाई-बहन के अटूट स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और मंगल तिलक किया। भाइयों ने भी बहनों को नेग दिया। रक्षाबंधन के पर्व को लेकर बाजारों में सुबह से ही भीड़ रही। मिठाई और गिफ्ट की दुकानों पर लाइन लगी रही। रक्षाबंधन के पर्व पर सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। प्रात: काल से ही भाई अपनी बहनों के घर के लिए निकल पड़े। बाजार में भी चहल-पहल प्रारंभ हो गई। बहनों ने रक्षाबंधन पर अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और मंगल तिलक  किया।
विज्ञापन


भाइयों ने भी बहनों को नेग दिया और उपहार भेंट किए। रक्षा बंधन के पर्व को लेकर छोटे बच्चों में अधिक उत्साह देखा गया। रंग-बिरंगी राखियां और गिफ्ट में उनके मन पसंद खाने का सामान अत्यधिक खुशी देने वाला रहा। बाजारों में राखी की दुकानों पर जहां भीड़ रही और सभी ने अपनी मन पसंद की राखी खरीदी, वहीं मिठाई की दुकानों पर सबसे ज्यादा रस रहा।

लोगों की लाइनें लगी रही। अपनी बहनों को भाइयों ने अच्छे और महंगे गिफ्ट भी दिए। बहनों के घर लोग फल भी लेकर पहुंचे। इस कारण बाजार में फलों की ठेलियों और दुकानों पर काफी भीड़ रही। बाजार में फलों में अनार, सेव, केला, अमरूद लोगों की पसंद रही। शाम तक लोगों में त्यौहार को लेकर बेहद उत्साह रहा। लोगों ने अपने पारंपरिक तरीकों से पर्व को मनाया।  
विज्ञापन


बाजार में घेवर की खूब हुई बिक्री
मुजफ्फरनगर। बाजार में पेठे और घेवर की सबसे ज्यादा डिमांड रही। दोपहर बाद अधिकतर दुकानों पर पेठा और घेवर का स्टाक खत्म हो गया। ग्राहकों को पेठे की मिठाई नहीं मिल पाई। हलवाईयों के घरों से ताजी मिठाई बनकर आती रही। उधर, छोटे भाई-बहनों में गिफ्ट को लेकर पसंद पूछी गई। अधिकतम बच्चों की पसंद चॉकलेट पर रही। कालोनियों की दुकानों और शहर की बड़ी दुकानों पर चॉकलेट की शॉर्टेज हो गई। कुछ बच्चों को इससे निराशा भी हाथ लगी।

रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर रही भारी भीड़
रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों और ट्रेनों में भारी भीड़ रही। त्योहार को देखते हुए रोडवेज बसों के फेरों में बढ़ोतरी की की गई। रोडवेज में महिलाओं ने बड़ी संख्या में सवारी की। प्रदेश सरकार ने रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए रक्षाबंधन पर नि:शुल्क यात्रा रखी। इस यात्रा का महिलाओं ने खुशी के साथ लाभ उठाया।  पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ रही। अपने वाहन में पेट्रोल और डीजल डलवाने के लिए लोग कतार में लगे रहे। सड़कों पर अधिक वाहन चलने और लंबी दूरी तय करने के लिए लोगों को वाहन में तेल डलवाकर ही आगे की तरफ कदम बढाने पड़े। शाम तक यही हालत रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें