फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीलरों को राशन की सिंगल डोर स्टेप डिलिवरी होगी : मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। जिला आपूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि डीलरों को अब राशन लेने के लिए एफसीआई के गोदाम जाने की आवश्यकता नहीं पडे़गी। उन्हें सिंगल डोर स्टेप डिलीवरी की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को खंड विकास कार्यालय सभागार में सरकारी सस्ते गल्ले के डीलरों के साथ बैठक करते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि सरकारी सस्ते गल्ले के दुकान स्वामी को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। राशन का सामान गेहूं, चावल आदि को सरकार द्वारा सीधे उनकी दुकान तक पहुंचाया जाएगा। एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि नई प्रणाली लागू होने पर राशन डीलरों के समय की बचत होगी। पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने सभी डीलरों से अपील की कि वह कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए राशन लेने आने वाले उपभोक्ताओं को अपनी दुकानों पर सामाजिक दूरी का पालन कराने के साथ सैनिटाइजर व मास्क का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें