रेलवे स्टेशन के पास सड़क पर फैली नाला से निकाली गई सिल्ट।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
नाले की सिल्ट प्रतिष्ठानों के बाहर डाली
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के कर्मचारियों के कारण नागरिकों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे रोड पर नाले से निकाली गई सिल्ट प्रतिष्ठानों के सामने डाल दी गई। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है। साथ ही ग्राहकों और राहगीर को भी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है।
नगर पालिका की ओर से नालों की सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे रोड पर भी नाले की सफाई की गई। कर्मचारियों ने नाले से निकाली गई सिल्ट को सही तरीके से बाहर नहीं निकाला। कर्मचारियों ने प्रतिष्ठानों के सामने ही सिल्ट निकाल कर डाल दी, जिससे दुकानों और प्रतिष्ठानों के सामने कीचड़ हो गया। गंदगी और कीचड़ के कारण जहां दुकानदार, प्रतिष्ठान मालिक परेशान है, वहीं ग्राहक और नागरिकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई प्रतिष्ठानों के सामने सिल्ट निकाल कर डाली गई है। ओमेगा होटल के स्वामी भारत गर्ग, डॉ केके शर्मा, डॉ निष्ठा शर्मा, सतीश मेहता का कहना है कि दरवाजों के सामने ही सिल्ट निकाल कर डाली गई है, जिससे बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत दर्ज कराने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही। उधर, नगर पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। कर्मचारियों को कह कर सिल्ट उठवाई जाएगी।