फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने निकाला मौन जुलूस

Wed, 16 Sep 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डिग्री कॉलेजों में प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं का डीएम कार्यालय पर धरना मंगलवार को भी जारी रहा। विद्यार्थियों ने अपनी मांगों को लेकर शहर में मौन जुलूस निकाला। बाद में कचहरी पहुंचकर प्रदर्शन किया। विवि के कुलपति को भेजे ज्ञापन में स्नातक प्रथम कक्षाओं में सीटें बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन


शहर के एसडी डिग्री कॉलेज, डीएवी डिग्री कॉलेज, चौ. छोटूराम डिग्री कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीएससी कक्षाओं के प्रथम वर्ष में एडमिशन से वंचित रहे छात्र-छात्राएं बीते आठ दिनों से कलक्ट्रेट में धरनारत हैं। मंगलवार को विद्यार्थियों ने शहर में मौन जुलूस निकाला। प्रकाश चौक से चला मौन जुलूस, झांसी रानी चौक, शिवचौक, टाउन हाल रोड, सदर बाजार से होता हुआ कचहरी में धरना स्थल पर आकर संपन्न हुआ।

बाद में मांग को लेकर प्रदर्शन के बीच एडीएम को कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जुलूस में विशाल कश्यप, सत्यम, हरिओम, मोहित, विकास, अर्जुन, गौरव कुमार, सागर, राहुल कुमार, कोमल, निशा, विजय, कमल त्यागी, सुनील कुमार, संगीता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें