फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्रता पर बिफरे भाकियू कार्यकर्ता

Wed, 16 Sep 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। भाकियू कार्यकर्ताओं ने पमनावली बिजलीघर पर तैनात जेई पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए एक्सईएन समेत सभी बिजली दफ्तरों पर तालाबंदी की।
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन कर बिजली अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने तहसील दिवस में पहुंच कर हंगामा करते हुए जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने तथा सस्पेंड करने की मांग की। सीओ ने पांच दिन में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।

भाकियू कार्यकर्ता दुष्यंत सिंह और अमित चौहान ने बताया कि पमनावली गांव में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर तथा जर्जर तार बदलने के लिए स्टीमेट की जानकारी करने के लिए पमनावली बिजलीघर पहुंचे। आरोप है कि जेई पंकज मलिक ने उनके साथ अभद्रता करते हुए भाकियू के बारे में अपशब्द कहे।
विज्ञापन


मंगलवार को ब्लाक अध्यक्ष कपिल सोम के नेतृत्व में कार्यकर्ता एक्सईएन कार्यालय पहुंचे तथा कार्यालय से कर्मचारियों को बाहर निकाल कर तालाबंदी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीओ दफ्तर पहुंच कर धरना प्रदर्शन करते हुए वहां भी तालाबंदी कर दी।
विज्ञापन


किसी अधिकारी के न पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने तहसील दिवस में पहुंच कर हंगामा किया। जिस पर सीओ ने फोन पर जिलाध्यक्ष राजू अहलावत से वार्ता की। सीओ ने पांच दिन में जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष का कहना है कि जेई के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो भाकियू कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें