फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू---- लगातार तीसरे दिन बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार तीसरे दिन बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना कर्फ्यू के लगातार तीसरे दिन शहर के सभी बाजार व दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं। सोमवार सुबह कुछ फल-सब्जी के ठेली विक्रेता सड़क किनारे खड़े नजर आए, जिन्हें पुलिस ने वहां से भगा दिया। सड़कों पर केवल जरूरी काम से निकलने वाले लोगों की ही आवाजाही रही।
लगातार हो रहे कोरोना संक्रमण प्रसार के चलते शुक्रवार रात आठ बजे से लागू किए गए कोरोना कर्फ्यू के तीसरे दिन सोमवार को भी शहर के सभी बाजार व दुकानें पूरी तरह से बंद रहे। वहीं, बड़ी संख्या में व्यापारियों ने स्वैच्छिक रूप से भी लॉकडाउन की घोषणा की हुई थी, जिसके चलते सभी बाजार सूने पड़े रहे। शहर के भगतसिंह रोड से लेकर शामली रोड और बघरा तांगा स्टैंड के पास कुछ फल-सब्जी विक्रेताओं ने सोमवार सुबह ठेलियां खड़ी कर दुकानदारी शुरू कर दी, जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें भगा दिया। वहीं, पूरे शहर में केवल मेडिकल स्टोर और हॉस्पिटल ही खुले नजर आए। इसके अलावा, दूध डेरियां और गली-मोहल्लों में कुछ किराना की दुकानें भी सुबह-शाम खुली रहीं। शहर की सड़कों पर सामान्य तौर पर राहगीर व वाहनों का आवागमन होता रहा, लेकिन बेवजह घूमने वाले लोगों पर पुलिस की सख्ती रही।
विज्ञापन

दो दिन और बढ़ा कोरोना कर्फ्यू
- अब बुधवार तक बंद रहेंगे शहर के सभी बाजार व दुकानें
मुजफ्फरनगर। लगातार हो रहे कोरोना संक्रमण प्रसार के चलते शासन ने कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाकर मंगलवार सुबह सात बजे के स्थान पर अब बृहस्पतिवार सुबह सात बजे तक कर दिया है। इसके चलते अब मंगलवार व बुधवार को भी शहर के सभी बाजार व दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। कोरोना कर्फ्यू की बढ़ी अवधि में भी पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहेगा, हालांकि सड़कों पर जरूरत के लिए निकलने वाले लोगों की आवाजाही को बाधित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इन्होंने कहा .....
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि कोरोना कर्फ्यू को लेकर शासन के निर्देशों का पूरी तरह से पालन कराया जाएगा। बेवजह सड़कों पर घूमने वाले लोगों को नहीं बख्शा जाएगा, लेकिन जरूरतमंद लोगों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें