फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा बाजार में सन्नाटा, बढ़ रहे सोने के दाम

विज्ञापन
सराफा बाजार में ग्राहक की इंतजार में बैठे दुकानदार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सराफा बाजार में सन्नाटा, बढ़ रहे सोने के दाम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्थानीय सराफा बाजार में सन्नाटा है, लेकिन सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोने के रेट में करीब 15 प्रतिशत तक इजाफा हो गया है। स्थानीय सराफा व्यापारी कहते हैं कि इस बार शादी का सीजन पूरी तरह ठप हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर सराफा कारोबार बुरी तरह पिटा है। इस बार शादी सीजन पर कोरोना का ग्रहण लग गया। इसलिए सोने-चांदी की खरीदारी नहीं हुई। सराफा व्यापारी संदीप सिंघल बताते हैं कि लोकल स्तर पर बिक्री नहीं होने के बावजूद सोने के दाम तेजी से बढ़े हैं। लॉकडाउन से पहले सोना करीब 42 हजार रुपये प्रति दस ग्राम था जो अब 49 हजार 500 रुपये पर पहुंच गया है। वह बताते हैं कि निवेशकों का भरोसा सोने पर बढ़ने लगा है। इसके दाम में और भी इजाफा होने की उम्मीद है। उनका कहना है कि भारत और चीन के टकराव और कोरोना महामारी के दौर में लोग सोने में निवेश करना बेहतर समझ रहे हैं। यही कारण है कि सोने की कीमतों पर असर पड़ा है। सराफा एसोसिएशन के जिला सचिव स्वराज वर्मा का कहना है कि सराफा का काम पूरी तरह ठप पड़ा है। शादी सीजन में लोगों ने बेहद कम खरीदारी की है। इससे स्थानीय बाजार को बहुत नुकसान हुआ है। वह बताते हैं कि कोरोना महामारी और देशों के बीच चल रहे तनाव को लेकर लोग सोने में निवेश कर रहे हैं। इसका असर स्थानीय बाजार पर भी पड़ा है। सोने के दाम बढ़े हुए हैं। स्थानीय बाजार में खरीदार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें