फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमार किसान की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। खेत में कीटनाशक का स्प्रे करने के दौरान बेहोश हुए किसान उपेंद्र की उपचार के दौरान मेरठ के निजी हास्पिटल में मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। मेरठ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव वजीराबाद निवासी 48 वर्षीय किसान उपेंद्र पुत्र रामानंद शनिवार को अपने खेतों में कीटनाशक दवाई का स्प्रे कर रहा था। अचानक उसको चक्कर आने लगे, जिसके चलते बेहोशी की हालत में होने पर परिजन उपेंद्र को मोरना हास्पिटल ले गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां पर उसका उपचार चल रहा था। अचानक उसकी हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसको मेरठ के लिये रेफर कर दिया। सोमवार दोपहर को किसान उपेंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मेरठ पुलिस ने किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने शुकतीर्थ में गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें