फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने भाई-बहन को लूटा

Mon, 30 Nov 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के खतौली के गांव रामपुर तिराहे के पास आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार भाई-बहन से नगदी-जेवरात समेत बाइक लूट ली। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला ने एक बदमाश को पहचान भी लिया है। आरोप है कि बदमाश के परिजन रिपोर्ट लिखवाने पर पीड़ितों को जान की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


गांव चिदौड़ा निवासी सुनीता अपने मायके गांव सुल्तानपुर गई थी। शनिवार देर रात सुनीत अपने भाई बाबूराम के साथ बाइक से चिदौड़ा जा रही थी। गांव रामनगर तिराहे के पास पहले से घात लगाए खड़े आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने डंडा मारकर बाइक से भाई-बहन को गिरा दिया।

बाइक से गिरते ही बदमाशों ने दोनों को दबोच लिया। बदमाशों ने बाबूराम से आठ सौ की नगदी, सुनीता से जेवर और बाइक लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले। शोरशराबा सुनकर मौके पर ग्रामीण भी पहुंच गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए भागदौड़ की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने घायल भाई-बहन को अस्पताल में भर्ती कराया। सुनीता का कहना है कि उसने एक बदमाश को पहचान लिया था, जो गांव चिदौड़ा का ही रहने वाला है। आरोप है कि महिला ने बदमाश के परिजनों से शिकायत की, तो परिजनों ने उसे और उसके भाई को जान की धमकी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें