फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रताल में गंदगी के ढेर, बीमारी फैलने की आशंका 

Wed, 16 Nov 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शुक्रताल गंगाघाट पर फैली गंदगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगा स्नान मेला संपन्न होने के बाद शुक्रताल में गंदगी के ढेर दिखाई देने लगे हैं। नगरवासी गंदगी से आने वाली बदबू से परेशानहाल हैं। बीमारी फैलने की आशंका को देखते हुए साधु-संतों और सामाजिक लोगों ने डीएम से गंदगी को जल्द से जल्द साफ कराने की गुहार लगाई है।       
विज्ञापन


कार्तिक गंगा मेले में आए हजारों श्रद्धालु शुक्रताल की गलियों, चौराहों, बस स्टैंड, गंगा घाट आदि पर गंदगी को छोड़कर चले गए हैं। शुकदेव तिराहे, मुख्य बस स्टैंड, हनुमान धाम, अंबेडकर चौराहा, मुख्य गंगा घाट, गंगा तट बांध, शिवधाम कालोनी, दुर्गाधाम रोड, मेला ग्राउंड में गंदगी के जगह-जगह ढेर लगे हुए हैं। इस गंदगी से नगर में बीमारी फैलने का खतरा बन गया है।

स्वामी ओमानंद महाराज, स्वामी गुरुदत्त महाराज, स्वामी केश्वानन्द महाराज, स्वामी महेश्वर आश्रम महाराज, स्वामी कृपालदास महाराज, स्वामी महानंद महाराज, साध्वी राजनन्देश्वारी, स्वामी कुल भूषण महाराज, स्वामी भक्ति भूषण महाराज, स्वामी विष्णुदत्त महाराज, स्वामी गोपालचार्य महाराज आदि ने गंदगी को लेकर भारी रोष प्रकट किया है। वहीं सामाजिक लोग प्रधान सुशील शर्मा, विनोद चेयरमैन, पूर्व प्रधान नीरज रायल, श्रीकृष्ण आर्य, महेन्द्र सैनी, आचार्य प्रेम शकंर मिश्रा, धर्मेन्द्र शर्मा, कंवरपाल, डॉ राजेंद्र सिंह, सरदार पलविन्द्र, सरदार कुलविन्द्र आदि ने डीएम से नगर की सफाई कराने की मांग की है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें