फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन, सभासदों के मकान में भरेंगे कूड़ा

Wed, 16 Nov 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नगर पालिका में नारेबाजी करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पालिका में बेमियादी हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों ने बकाया भुगतान, अन्य मांग पूरी नहीं होने पर 18 नवंबर को चेयरमैन और उनके समर्थकों सहित सभासदों के मकानों में कूड़ा भरने की चेतावनी दे डाली है। कर्मचारियों ने नगर की सफाई व्यवस्था के साथ पेयजल आपूर्ति भी ठप कर दी है।
विज्ञापन


पालिका कर्मचारी शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे हैं। पांचवें दिन मंगलवार को भी कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर रहे और कर्मचारियों ने पालिका में धरना-प्रदर्शन किया। हड़ताल की वजह से नगर की सफाई व्यवस्था और पालिका का कामकाज सहित पेयजल आपूर्ति भी ठप कर दी गई है। मंगलवार को कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि जब तक समस्त भुगतान और उनकी अन्य मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। 

कर्मचारियों ने 17 नवंबर तक मांग पूरी नहीं होने पर 18 नवंबर को चेयरमैन और उनके समर्थकों के अलावा सभासदों के मकानों में भी कूड़ा व मल भरने की चेतावनी दी। धरने पर पहुंच कर गांव दादरी के प्रधान, नगर के गण्यमान्य लोगों ने कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया।
विज्ञापन


अध्यक्ष सुधीर वाल्मीकि, मंत्री नरेंद्र कुमार शर्मा, संतलाल, मेहराजूद्दीन, प्रतिभा, पूनम, सरफराज, माया, बबली, जुगन, राकेश, सुधीर, अश्वनी आदि कर्मचारी शामिल रहे। उधर, चेयरमैन पारस जैन का कहना है कि कर्मचारी किसी के बहकावे में न आएं। हड़ताल करना जनहित में उचित नहीं है। कर्मचारियों की समस्याओं का एक दिन अवश्य समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें