तीन हजार मीटर दौड़ में शुभम अव्वल
मुजफ्फरनगर, मोरना। गांव वजीराबाद में सोहनवीर एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी की ओर से मिल्खा सिंह युवा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की तीन हजार मीटर दौड़ में बामनहेड़ी गांव निवासी शुभम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी जोगेंद्र वर्मा, विशिष्ट अतिथि शिवसेना युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रोबिन पाल और मोनू प्रधान ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता की 3000 मीटर दौड़ में शुभम ने प्रथम, गांव फुलत के अक्षय ने द्वितीय और किनौनी के टाइगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में फुलत निवासी अक्षय ने प्रथम, सिसौली के अमित ने द्वितीय और नंगला के इलू ने तृतीय स्थान हासिल किया।
800 मीटर दौड़ में सोंटा निवासी आशु ने प्रथम, नंगला निवासी गुड्डू ने द्वितीय और बेहड़ा निवासी अनिकेत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को अतिथियों ने मेडल व नकद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। मौके पर टिंकू धीमान, रवि, जॉन, मोनू, विनीत, परमजीत, जयवीर, गौरव, अभिषेक, हर्ष, शेखर मौजूद रहे।