चरथावल जय हिंद कॉलेज के मैदान दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अतिथि
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
फर्राटा दौड़ में शुभम, लकी और अर्पिता विजेता
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। आचार्य अभय देव दौड़ प्रतियोगिता में जिले एवं आसपास के धावकों ने फर्राटा दौड़ में हिस्सा लिया । पांच हजार मीटर दौड़ में शुभम ने बाजी मारी। वहीं, 1600 मीटर दौड़ में लकी और 600 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में अर्पिता विजेता बनीं। पूर्व सभासद गौरव त्यागी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
बृहस्पतिवार को जयहिंद इंटर कॉलेज के मैदान पर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व सभासद समाजसेवी गौरव त्यागी एवं प्रबंधक आकाश त्यागी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लिया। पहली दौड़ 5000 मीटर की हुई। मैदान में कई खिलाड़ियों ने फर्राटा भरी। रोहाना का शुभम प्रथम और बड़ौत का मोहित दूसरे स्थान पर रहे। 1600 मीटर दौड़ में लकी प्रथम और रोहाना का मोहित दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, बालिका वर्ग 600 मीटर दौड़ में रोहाना की अर्पिता सैनी और स्वाति क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहीं। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता धावकों को नगद राशि और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में शामली, पीन्ना, कुल्हेड़ी, कुटेसरा, बघरा के धावकों ने हिस्सा लिया। संयोजक अंकित आर्य, नीरज त्यागी, नंद किशोर त्यागी, पवन कुमार, संजय त्यागी, अंकुर त्यागी, दीपक भारद्वाज, शिव ओम घलौली, सचिन त्यागी बहेडी, राजेंद्र वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।