फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में गंूजे बजरंगबली के जयकारे

Sat, 31 Mar 2018 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
religious - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बालाजी जन्मोत्सव पर पूरा शहर भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पडा। बालाजी के जयकारों से गगन गूंज उठा। बालाजी का स्वर्ण रथ श्रद्धालुओं ने खींचा। भव्य झांकियों और बैंडबाजों ने शोभायात्रा के आकर्षण को बढ़ाया। शोभायात्रा के पूरे मार्ग पर जगह-जगह प्रसाद वितरित हुआ। बालाजी महोत्सव में उमड़ी भीड़ के कारण आठ घंटे शहर पूरी तरह जाम रहा।
विज्ञापन


श्रीराम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर नई मंडी स्थित बालाजी धाम में बालाजी महाराज के स्वर्ण श्रृंगार के बाद हवन-पूजन हुआ। इसके बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान, नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, डीएम राजीव शर्मा, एसएसपी अनंतदेव तिवारी, सीओ नई मंडी योगेंद्र सिंह अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंदिर समिति के पदाधिकारी भीमसेन कंसल, अशोक गर्ग, अंबरीश मित्तल ने सभी का पटका पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया।

स्वर्ण रथ पर विराजमान भक्त शिरोमणि बालाजी महाराज की शोभायात्रा भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ बालाजी धाम से प्रारंभ हुई। मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा नवीन मंडी स्थल, मुनीम कालोनी, जैन कन्या इंटर कालेज, बड़ा डाकखाना, गऊशाला रोड, पुरानी गुड़मंडी रोड से मुड़कर पीठ बाजार, चौड़ीगली, बिंदल बाजार, मेहता क्लब के बराबर से वकील रोड, बड़ी धर्मशाला के चौराहे से गोशाला रोड, भोपा पुल, अंसारी रोड, मोतीमहल, सराफा बाजार, भगत सिंह रोड, शिवचौक, बालाजी चौक, थाना सिविल लाइन से गांधी कालोनी, माता वैष्णो देवी मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, द्वारिकापुरी से होते हुए भोपा पुल के बराबर से वकील रोड, नई मंडी बिजलीघर से बड़ा डाकखाना होते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन


बालाजी की शोभायात्रा में मां वैष्णो देवी का दरबार, भोले नाथ का तांडव, मां काली की झांकी, भगवान कृष्ण का गोपियों संग नृत्य, मोर-मोरनी का नृत्य, केवट की नाव, शबरी के बेर का चित्रण, फूलों की होली, बच्चों के मधुर नृत्य, देशभक्ति की झांकियां, शिरडी के साईं बाबा की झांकियां, मुखौटा नृत्य आदि की सुंदर-सुंदर झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा के दौरान मानो पूरा शहर ही उमड़ पड़ा।

यात्रा के दौरान हजारों लोग साथ चल रहे थे। यात्रा के चलते शहर के सभी मुख्य बाजार बंद रहे। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर भोजन, फल, मिठाई, हलवा आदि के स्टाल लगाए। शहर में सैकड़ों स्थानों पर प्रसाद की व्यवस्था रही। आयोजन में समिति के भीमसेन कंसल, हरिशंकर मूंधडा, जेपी चाचा, सुशील कुमार गर्ग उर्फ छोटे लाल, अशोक अग्रवाल, चंद्रकिरण गुरुजी, नरेश अग्रवाल, कन्हैया, सुशील तायल, अजय तायल, सोमप्रकाश कुच्छल, विजय, अन्नू, अशोक शर्मा का सहयोग रहा।

वहीं, मुजफ्फरनगर में शोभायात्रा के दौरान लोगों ने जगह-जगह डीजे लगाए हुए थे। भक्तों ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। उधर, मुजफ्फरनगर में शोभायात्रा के दौरान मुख्य मार्गों को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया था। एक तरह मीनाक्षी चौक पर जहां पुलिस ने वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया।

वह,ीं दूसरी ओर अहिल्या बाई चौक से वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई। इसके साथ ही शोभायात्रा से जुड़े अन्य मार्र्गों पर भी नो एंट्री कर दी गई। वहीं, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब जब शिव चौक पर पहुंचा तो नजारा अलग ही रहा।

झांकी में हनुमान बना युवक हुआ घायल
भोपा। कस्बे में सेवार्थ क्लब और सर्व समाज के सहयोग से हनुमत जन्मोत्सव मनाया गया। शोभायात्रा निकाली गई। अमित राठी व हरीश राठी बब्बू  इंस्पेक्टर विजय सिंह ने पूजा अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। श्रद्धालुओं ने पुष्पों की वर्षा करते हुए अनेकों स्थानों पर स्टाल लगा, प्रसाद वितरित किया।

आधा दर्जन से अधिक बैंडबाजों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते हुए बजरंग बली की जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। घोड़ों का नृत्य देखने को भी भारी भीड़ लगी रही। शोभायात्रा में हनुमान जी, शेषनाग, गणेश जी, शिव-पार्वती, शनि देव, राम दरबार, मां सरस्वती, काली देवी, राधा-कृष्ण, नव दुर्गा, महाकाल भैरव, लक्ष्मी-नारायण आदि की सुंदर झांकी भी सजाई गई। सतीश धीमान, अजय जैन, अमित कुमार, मिंटू सैनी, रामकुमार, राकेश, हिमांशु गोयल, लवली, शैलेंद्र, प्रदीप वालिया, योगेंद्र, ओमपाल, राहूल शर्मा, रामदास आदि का सहयोग रहा। उधर, देर शाम हनुमान का रोल अदा कर रहे शशीकांत क्रेन का तार टूट जाने के कारण जमीन पर गिरकर घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए मुजफ्फरनगर भेजा गया।

भक्तिभाव के साथ निकाली गई शोभायात्रा
चरथावल। कस्बे एवं देहात में बालाजी जन्मोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। कसौली गांव में प्राचीन मंदिर में बजरंग बली की प्राण प्रतिष्ठा भक्तिभाव से संपन्न हुई। शनिवार को कसौली गांव में प्राचीन शिव मंदिर में राधा-कृष्ण की भव्य मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में श्रद्धालुओं ने पूरे गांव में बैंडबाजों के साथ परिक्रमा कराई। मंदिर प्रांगण में भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रमुख यजमान महेश चंद गर्ग रहे।

सुजीत सिंह, अनिल कुमार, राकेश गर्ग, पूर्व प्रधान के पति सुखपाल सिंह, अंकित गर्ग, संदीप, अशोक, अरुण, उमंग गर्ग, वैभव, इशांक का सहयोग रहा। उधर, बलवाखेड़ी में बालाजी धाम में आयोजित भजन कीर्तन के कार्यक्रम में रोहतक, करनाल और कांधला के कलाकारों ने अनेक भजन प्रस्तुत किए। गांव में श्रद्धापूर्वक आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ प्रधान अनिल सिंह, आयोजक अनिल भगत, राकेश भगत, अवनीश, गौरव राणा, अंकुर राणा, प्रवीण राणा, अनुज राणा मौजूद रहे। वहीं, दहचंद गांव में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में पुरोहित हरिओम शर्मा ने पूजन और हवन कराया। ग्रामीणों को प्रसाद वितरित किया गया। सतीश त्यागी, सुधीर शर्मा, निखिल कुमार, मालू, बबलह, चिराग मौजूद रहे।

शोभायात्रा पर फूलों की बारिश
मोरना। हनुमान जयंती के अवसर पर मोरना व भोकरहेड़ी में बालाजी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। मोरना में बालाजी की शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा नेता अमित राठी ने किया। मुख्य सहयोगियों में हरि गोपाल माहेश्वरी, आशीष अग्रवाल, राजेंद्र धीमान, सोनू शर्मा, नीरज अग्रवाल उपस्थित रहे।

शोभायात्रा मेें ग्राम प्रधान के पति शहजाद अंसारी, हातिम अंसारी, शकील, मुशर्रफ, इस्तकार, मनव्वर जैदी आदि मौजूद रहे। भोकरहेड़ी में आयोजित शोभायात्रा को मेन बाजार, नेहरू चौक, सुभाष चौक व बस स्टैंड सहित खादर मार्ग व कस्बे मुख्यमार्गों से निकाला गया। सभासद के पति रामबीर सिंह, मदनपाल, प्रमोद कुमार गर्ग, अंशुल शर्मा, रविंद्र वाल्मीकि, सत्यप्रकाश , सुमित सहरावत, सुभाष, सुदेशपाल, विकास कुमार, विपुल कुमार, जितेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।

हनुमान जी का चरणाभिषेक
मोरना। शुक्रताल के हनुमद्धाम में चल रही हनुमत जयंती महोत्सव में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जयघोष के साथ हनुमान जी का चरणाभिषेक किया।  तीर्थनगरी में हनुमत जन्मोत्सव पर उत्साह उमंग देखने को मिला। 72 फीट की हनुमान जी की विशाल प्रतिमा के चरणों में पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने मन्नतें मांगी। लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, राजेेंद्र प्रसाद गोयल, कंवरसेन गोयल और विधायक कपिल देव अग्रवाल आदि ने हनुमान जी का चरणाभिषेक कर पूजन का शुभारंभ किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन किया।

आचार्य सीताराम शास्त्री, शेखर शास्त्री आदि ने पूजन को विधि विधानपूर्वक संपन्न कराया। कार्यक्रम के समापन पर भानूपुरा पीठाधीश्वर के महामंडलेश्वर स्वामी दिव्यानंद तीर्थ महाराज, स्वामी असंगानंद, महामंडलेश्वर महाराज, स्वामी विनय स्वरूपानंद महामंडलेश्वर महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी केश्वानंद महाराज, स्वामी गीतानंद महाराज, स्वामी महादेव आश्रम महाराज, स्वामी उत्तम गिरि महाराज, स्वामी सतीशानंद महाराज आदि महापुरुषों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। भंडारे का प्रसाद वितरित कर साधु संतों को दक्षिणा भी दी गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें