फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: श्रीराम कॉलेज ने जालंधर की टीम को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज की क्रिकेट टीम ने चंडीगढ़ में आयोजित रेडबुल कैंपस क्रिकेट टूर्नामेंट में मेरठ जोन से खेलते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। फाइनल में जालंधर की टीम को परास्त किया। राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट के लिए टीम ने क्वालिफाई किया।

शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि श्रीराम कॉलेज की क्रिकेट टीम ने मेरठ जोन के लिए खेलते हुए एसडी कॉलेज चंडीगढ़ को 60 रनों से हराकर फाइनल मैच में जगह बनाई। फाइनल मैच में खालसा कॉलेज जालंधर को 43 रनों से हराकर विजय प्राप्त की। श्रीराम कॉलेज की क्रिकेट टीम नेशनल टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई हो गई है। नेशनल टूर्नामेंट मई में केरल में आयोजित होगा। कॉलेज के निदेशक डॉ. अशोक कुमार, प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डॉ. विनीत कुमार शर्मा, शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्तागण डॉ. अब्दुल अजीज खान, भूपेंद्र कुमार, संदीप कुमार, प्रशांत कुमार, विश्वदीप और तरुण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें