फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रतनपुरी में श्रीजी की सवारी धूमधाम से निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
- श्री निजानंद आश्रम ट्रस्ट के 51वें वार्षिक महोत्सव का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। श्री निजानंद आश्रम ट्रस्ट रतनपुरी के 51वें वार्षिक महोत्सव के समापन के अवसर पर श्रीजी की सवारी बड़ी धूमधाम से निकली गयी। विशाल भंडारे में दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
श्री निजानंद आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष महेन्द्रपाल रसवंत ने बताया कि श्री निजानंद आश्रम ट्रस्ट रतनपुरी के परमहंस महाराज रामरतन दास की 59वीं स्मृति में आयोजित 51वें वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ 17 अक्तूबर को श्री कुलजम स्वरूप के 108 अखंड परायण पाठों के साथ हुआ था। जिसका समापन शनिवार को हुआ। इसके बाद महाराज रामरतन दास और जागनी रतन सरकार श्री महाराज की पुण्य स्मृति में दो अखंड पाठ रखे गए। जिनका समाप्ति पूजन सोमवार को हुआ। इसके अलावा आश्रम के मुख्य धर्म उपदेशक विंध्याचल महाराज, विजय आहूजा, लता बहन लखनऊ, सुदीप महाराज और पांच पद्मावती पुरी धाम पन्ना से आए दिलीप महाराज, अमृत भाई बड़ोदा आदि ने प्रवचन एवं वाणी चर्चा से मेहर बरसाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह समापन के अवसर पर सर्व प्रथम श्रीजी की मंगल आरती की गई। मुख्य धर्म उपदेशक विंध्याचल महाराज ने तारतम दीक्षा दी। इसके बाद श्रीजी की सवारी निकाली गई। निजा नंद संप्रदाय का ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। संचालन सुनील तनेजा ने किया। श्री निजानंद आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष महेंद्रपाल रसवंत अमृतसर, उपाध्यक्ष नरेंद्र ग्रोवर अबोहर, महासचिव कुलदीप भगत जालंधर, महाप्रबंधक चरण सिंह शर्मा, प्रबंधक डॉक्टर चतरसैन छाबड़ा, कोषाध्यक्ष मुकेश वर्मा जयपुर, वीपी सैनी लखनऊ, रेखा बहन न्यूजर्सी अमेरिका, जयेश पटेल अमेरिका, नीरू कनाडा, पन्ना मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश पटेल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें