फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला में भगवान श्रीराम के जन्म की लीलाओं का एलईडी पर प्रसारण

विज्ञापन
श्री रामा मंडल की रामलीला के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिखि को सम्मानित करते पदादिकारी - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
रामलीला में श्रीराम जन्म की लीला का एलईडी पर हुआ प्रसारण
विज्ञापन

देवबंद। श्रीरामा मंडल रामलीला सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में रामलीला एवं दशहरा महोत्सव का उद्घाटन व श्रीगणेश पूजन शनिवार की रात रामलीला भवन पर बैंड-बाजे के साथ किया गया।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष दीपक गर्ग ने किया। इस वर्ष कोविड-19 के कारण रामलीला का मंचन कलाकारों द्वारा न कराकर डिजिटल एलईडी स्क्रीन पर प्रसारण किया जा रहा है। पहले दिन श्रीराम की बाल लीलाओं व गुरुकुल जाकर शिक्षा ग्रहण करने के प्रसंगों का प्रसारण किया गया। इससे पूर्व दीपक गर्ग ने श्रीगणेश व श्रीराम के चित्र पर तिलक व माल्यार्पण किया। ट्रस्ट पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि को शॉल एवं प्रतीक चिंह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा नगराध्यक्ष विपिन गर्ग, अजय गर्ग, प्रवीण जैन, अध्यक्ष राकेश सिंघल, देवीदयाल शर्मा, अनंत गर्ग, अनुज अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, विनय कुच्छल, लोकेश गर्ग आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें