फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट की इस घड़ी में सभी धैर्य का परिचय दें:चंद्रमोहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। श्री परमधाम न्यास मेरठ के संस्थापक क्रांतिगुरु चंद्रमोहन ने कहा कि कोरोना रूपी संकट की इस घड़ी में सभी धैर्य का परिचय दें, अपने घर में रहें, दूरी बनाकर रखें और सभी सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए जरूरतमंदों की सहायता करते रहें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी का ये प्रयास हो कि उनके आसपास कोई भूखा न सोए। इसके लिए उन्होंने आह्वान किया कि सभी अपनी भूख से आधा भोजन ग्रहण करें जिससे जरूरतमंदोें की सहायता की जा सके। उन्होंने कहा कि कोशिश करें, ज्यादा से तरल पदार्थों जैसे नींबू पानी, संतरा का रस इत्यादि का सेवन करें। इसके अतिरिक्त हल्दी, लहसुन, अदरक, सफेद प्याज इत्यादि का सेवन अधिक मात्रा में करते रहें। उनके सहयोगी जितना संभव हो पा रहा है प्रतिदिन जरूरतमंदों की सहायता कर रहे हैं। गांव, मोहल्लों व कॉलोनी में सैनिटाइजर का छिड़काव कर रहे हैं। यदि हम सभी नियमों का सही ढंग से पालन करेंगे तो हम निश्चित रूप से इस कोरोना संकट से विजय प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें