फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में दुकानों पर भी दो गज की दूरी खत्म

विज्ञापन
कोविड -19 के संक्रमण से बेपरवाह त्यौहारों पर बाजार में उमड़ी भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शहर में दुकानों पर भी दो गज की दूरी खत्म
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वैश्विक महामारी का कारण बने कोरोना के संक्रमण के प्रति नागरिक लापरवाह हो गए हैं। कोरोना से बचाव के उपायों का पालन नहीं किया जा रहा है। अमर उजाला ने शुक्रवार को बाजारों का भ्रमण किया, तो पाया कि त्योहारों के सीजन में बाजारों में भीड़ है। दुकानों पर भी दो गज की दूरी खत्म हो गई है। ग्राहकों के लिए सैनिटाइज का भी प्रबंध नहीं है। कोविड को लेकर हो रही इस लापरवाही के गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।
त्योहारों को लेकर बाजारों में जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को नेहरू मार्केट, मौलाहेडी मार्केट, एसडी मार्केट, रामलुभाया मार्केट, सदर बाजार में काफी भीड़ मिली। इसके कारण भगत सिंह रोड, रुड़की रोड, अंसारी रोड, झांसीरानी चौक पर जाम की स्थिति रही। जाम में भी लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करते नजर नहीं आए। काफी नागरिकों ने मास्क भी नहीं लगा रखा था। यह स्थिति गंभीर है।
विज्ञापन

दुकानों के बाहर से रस्सी गायब
मुजफ्फरनगर। कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए दो गज की दूरी को जरूरी बताया गया है। पहले दुकानदारों ने ग्राहकों का दुकान में प्रवेश बंद कर दिया था। दुकान पर रस्सी लगाकर ग्राहकों से दो गज की दूरी बनवाई जाती थी, मगर अब दुकानों के आगे से रस्सी गायब है। बाजारों मेें और दुकानों का भ्रमण भरने पर पाया गया कि इस नियम का पालन नहीं हो रहा है। मौलाहेड़ी मार्केट में कपड़े की दुकान पर ग्राहक अंदर बिना डिस्टेंस के बैठे मिले। एसडी मार्केट में भी साड़ी की दुकान पर ऐसी ही स्थिति देखने को मिली।
दुकानों से सैनिटाइज गायब
मुजफ्फरनगर। शासन की गाइड लगाई के अनुसार कोविड से बचाव के लिए हर दुकान पर सैनिटाइज रखना जरूरी है। शुरूआत में दुकानों पर सैनिटाइज रखा गया। ग्राहकों के आने पर दुकानदार उनके हाथ सैनिटाइज कराता था, मगर अब दुकानों से सैनिटाइज गायब हो गए। बाजारों का जायजा लेने पर भगत सिंह रोड, गुदड़ी बाजार, एसडी मार्केट, मौलाहेड़ी मार्केट के दुकानों पर सैनिटाइज नहीं मिला। ग्राहकों को कपड़े दिखा रहे नौकर भी बिना मास्क के मिले।
पुलिस ने भी ढिलाई बरती
मुजफ्फरनगर। हाईकोर्ट के आदेश पर पहले पुलिस ने बिना मास्क लगाने वालों के जमकर चालान किए थे, मगर अब पुलिस ने भी ढिलाई बरत ली है। पुलिस अभियान में पहले जहां एक दिन में 2200 तक लोगों के चालान काटती थी, वहीं अब यह संख्या कम हो गई है। बीते दो दिनों में जिलेभर में मात्र 159 लोगों के मास्क न लगाने पर चालान किए।
गली मोहल्लों में नहीं लगी पुलिस
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस पर हाईकोर्ट ने रोकथाम के लिए गली-मोहल्लों में पुलिस द्वारा निगरानी करने के आदेश दिए थे, ताकि लोग मास्क पहने और बिना वजह न घूमे। मगर अभी तक गलियों पर निगरानी शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन

इन्होंने कहा...
- त्योहारों के चलते पुलिस की अन्य स्थानों पर ड्यूटी लगी है? इस कारण गलियों की निगरानी नहीं हो पाई है, फिर भी पुलिस को लगातार भ्रमण के निर्देश दिए गए हैं। अभी तक 28257 लोगों के बिना मास्क के चालान किए गए हैं। त्योहारों के कारण इस अभियान में थोड़ा ढिलाई आई है।
-अभिषेक यादव एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें