फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ता के बाद दुकानदारों का आंदोलन स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ता के बाद दुकानदारों का आंदोलन स्थगित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका की दुकानों की किरायेदारी एवं प्रीमियम बढ़ोतरी को लेकर पालिकाध्यक्ष एवं व्यापारियों के बीच हुई वार्ता के बाद 27 फरवरी को प्रस्तावित आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। वार्ता में तय हुआ है कि व्यापारी नगर पालिका अधिकारियों के साथ बैठकर अपनी समस्या को सुलझाएंगे। इस प्रकरण को लेकर सात दिन बाद फिर से वार्ता होनी है।
विज्ञापन

नगर पालिका के 17 मार्केट की 509 दुकानों की किरायेदारी एवं प्रीमियम बढ़ोतरी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसे लेकर दुकानदार कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं। इस मामले में पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने पालिका अधिकारियों की कमेटी गठित की थी। इसकी जांच रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं होने पर चेयरपर्सन ने फिर से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। इस मामले को लेकर दुकानदारों ने 27 फरवरी को जेल भरो आंदोलन की घोषणा कर रखी थी। रविवार को पालिकाध्यक्ष के आवास पर दुकानदारों का प्रतिनिधिमंडल वार्ता के लिए पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल भानुप्रताप, रामप्रकाश साहनी, विरेंद्र अरोरा, शिशुकांत गर्ग और सुशील कुमार और चेयरपर्सन के बीच इस प्रकरण में सकारात्मक वार्ता हुई। नई मंडी थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी भी वहां मौजूद रहे। नगर पालिका मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि करीब दो घंटे तक चली वार्ता में तय हुआ है कि नगर पालिका दुकानदार अपनी समस्याओं को पालिका अधिकारियों के साथ बैठकर सुलझाएंगे। दोनों पक्ष मिलकर हल निकालेंगे और एक दूसरे का सहयोग करेंगे। वार्ता से इस प्रकरण के शीघ्र निस्तारण होने की उम्मीद जगी है। दुकानदारों ने 27 फरवरी को प्रस्तावित आंदोलन को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें