फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आग लगाने वाले दुकानदार का आरोप, पुलिस ने मांगे पांच लाख, 50 हजार लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना । क्षेत्र के हुसैनपुरा कलां गांव के दुकानदार अनस के आत्मदाह के प्रयास के मामले में नया मोड़ आ गया है। वीडियो के जरिए पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पांच लाख रुपये देने का दबाव बनाया था। 50 हजार रुपये उससे ले लिए गए। बाकी रुपये देने के लिए पैर में गोली मारकर लाचार कर देने की धमकी देकर दबाव बनाया जा रहा था, जिसके चलते परेशान होकर उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। एसएसपी संजय वर्मा ने एसपी देहात अतुल बंसल को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

बुढ़ाना पुलिस फिर सवालों के घेरे में है। पिछले दिनों ही छात्र उज्ज्वल राणा के आत्मदाह के मामले में वायरल वीडियो के आधार पर जेल भेजने की धमकी देने वाले तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया था। बुधवार को कस्बे के लुहसाना रोड पर मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले अनस ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी। दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में गंभीर हालत में उसका उपचार चल रहा है। बृहस्पतिवार को वायरल वीडियो में दुकानदार ने कहा कि पुलिस उसे दुकान से उठाकर ले गई थी और फट्टे से पिटाई भी की थी।
विज्ञापन

पिछले दिनों पुलिस ने अनस के पास आने-जाने वाले लोनी के युवक को चोरी के मामले में पकड़ा था। पुलिस अनस को भी अपने साथ ले गई थी, बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें