फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग चैंपियनशिप में बलदेव सिंह शूटिंग रेंज के खिलाडिय़ों ने झटके पदक

विज्ञापन
शूटिंग चैंपियनशिप में जीते मेडल व ट्राफी दिखाते बलदेव सिंह शूटिंग रेंज के खिलाड़ी - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। बुलंदशहर में पांच से आठ जनवरी तक चली शूटिंग चैंपियनशिप में देवबंद बलदेव सिंह शूटिंग रेंज के शूटरों ने शानदार निशानेबाजी का प्रदर्शन कर गोल्ड और सिल्वर पदक जीतकर अपने जनपद का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

बुलंदशहर में द्वितीय सौरभ चौधरी मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप के 10 मीटर एयर राइफल में रमनदीप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल, आयुष्मान पुंडीर ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर पदक जीता है। जबकि 10 मीटर एयर पिस्टल में निशांत मलिक, लक्ष्य सिंघल, सानिध्य शर्मा, भारत त्यागी, अभिषेक राणा, चैतन्य त्यागी और मुजम्मिल ने गोल्ड मेडल व ट्राफी जीती है। बलदेव सिंह शूटिंग रेंज के चेयरमैन पदम सिंह मलिक ने बताया कि विगत दिनों देवबंद में हुई अंतरराज्यीय शूटिंग प्रतियोगिता में भी एकेडमी के शूटरों ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने बताया इसी माह होने वाली प्रदेश स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में भी एकेडमी के शूटर गोल्ड मेडल से ही अपने खेल की शुरूआत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें