फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा दौड़ में शोएब और शुभि चैंपियन

विज्ञापन
श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभग करते छात्र। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
फर्राटा दौड़ में शोएब और शुभि चैंपियन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में आयोजित खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में फार्मेसी के शोएब और महिला वर्ग में शुभि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह और विशिष्ट अतिथि एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव संजीव बालियान ने खेलों का शुभारंभ किया। महिला वर्ग की 800 मीटर दौड़ बीएससी (कृषि विज्ञान) की रूना सिंह ने जीती। महिला वर्ग की तीन हजार मीटर दौड़ में शारीरिक शिक्षा विभाग की नेहा प्रथम रहीं। पुरुष वर्ग की गोला फेंक में शारीरिक शिक्षा विभाग के राशिद चौधरी और महिला वर्ग में शारीरिक शिक्षा विभाग की निधि ने पहला स्थान प्राप्त किया। चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ, प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल, डॉ. आलोक गुप्ता, डॉ. गिरेंद्र गौतम ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार, भूपेंद्र कुमार, डॉ. अब्दुल अजीज खान, अमरदीप और संदीप मौजूद रहे।

श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें