फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवलोक मार्केट निकली शत्रु सम्पत्ति

विज्ञापन
खतौली में स्थित शिवलोक मार्किट में लगाया शत्रु सम्पत्ति को बोर्ड। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शिवलोक मार्केट निकली शत्रु संपत्ति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। नगर की शिवलोक मार्केट शत्रु संपत्ति की जमीन पर बनी है। सोमवार को तहसील प्रशासन की ओर से मार्केट में इस संबंध में बोर्ड लगा दिया गया। उधर, बोर्ड लगने ही यहां के दुकानदारों में खलबली मच गई। दुकानदारों ने बैठक की, कहा कि यदि बिल्डर्स ने उनका रुपया वापस नहीं दिया तो वो कानूनी कार्रवाई करने को विवश होंगे।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने सोमवार को शिवलोक मार्केट में शत्रु संपत्ति का बोर्ड लगा दिया। तहसीलदार पुष्करनाथ चौधरी ने बताया कि जांच के दौरान क्षेत्रीय लेखपाल ने इस संपत्ति को तलाश किया। खसरा 528 और 529 में दर्ज यह जमीन शत्रु संपत्ति की है। उन्होंने बताया कि जिन्होंने यहां निर्माण किया है, उन्हें अपना पक्ष रखने का समय दिया गया है। उधर, बोर्ड लगते ही दुुकानदारों ने बैठक की। इस दौरान खालिद एडवोकेट, निवेश राणा, सरदार अहमद, रियाज अहमद, समी नागर, मदन छाबड़ा, सर्वेश, अमित गर्ग, सीताराम टेलर, मुरारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें