फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन प्रतियोगिता में शिविका ने पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन प्रतियोगिता में शिविका ने पाया प्रथम स्थान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों की विश्वविद्यालय ऑनलाइन प्रतियोगिता में चौधरी छोटूराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा शिविका चौधरी ने द्वितीय स्थान पाया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से 1400 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। इसमें चौधरी छोटूराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय की बीएससी बायोलॉजी अंतिम वर्ष की छात्रा शिविका चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उसे विश्वविद्यालय से ऑनलाइन सर्टिफिकेट एवं मेडल दिया जाएगा। प्राचार्य डॉ नरेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास एवं मेडिटेशन के द्वारा कोरोना से जो अवसाद की स्थिति पैदा हो गई है, उसे दूर करने के लिए अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया। कोरोना से बचाव के उपाय बताए। कार्यक्रम अधिकारी तथा जिला नोडल अधिकारी डॉ गिरिराज किशोर के नेतृत्व में शिविका चौधरी, अंकित, श्रेया जैन, अनुभूति सिंह, पारुल, अनु तोमर, निशा सिंगल, आकांक्षा, सिद्धांत तोमर, ऋतिका आदि छात्र-छात्राओं का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें