किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश
मुजफ्फरनगर, मीरापुर। रामराज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सब्जी विक्रेता युवक बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसी किशोरी को रुपयों का लालच देकर अपने घर बुला ले गया। आरोप है कि घर ले जाकर युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी के कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता ने किसी तरह वहां से भागकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसओ सतेंद्र नागर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।