फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज गए शिवालय, शुभ मुहुर्त में भोलेनाथ का जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि के लिए जिलेभर में शिवालय सजाए गए हैं। हरिद्वार से गंगाजल लेकर जिले से कांवड़िए गुजरे। डाक कांवड़ियों की देर रात तक भागम भाग रही। शहर के शिव चौक पर दूर-दूराज के कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। चतुर्दशी के शुभ मुहूर्त से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन

हरिद्वार से कांवड़िएं गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर बढ़े। सोमवार को दिनभर दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा समेत आसपास के जिलों के कांवड़िएं शहर के रुड़की रोड से गुजरे। इस दौरान डाक कांवड़ियों की धूम रही। शामली और बुढ़ाना रोड पर कई जगह कांवड़ सेवा शिविर भी लगाए गए हैं।
मंगलवार को महाशिवरात्रि के लिए जिले के प्रमुख शिव मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। मीरापुर क्षेत्र के संभलहेड़ा मंदिर, शहर के शिव चौक, सांझक गांव स्थित मंदिर, कपूरगढ़ और चिरौली गांव के शिव मंदिर पर सजावट की गई।
विज्ञापन

यह है जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त
मुजफ्फरनगर। पंडित रवि शेखर वत्स ने बताया कि सोमवार रात 03:16 बजे से चतुर्दशी लग गई जाएगी। इसके बाद शिवभक्त जलाभिषेक कर सकते हैं। शुभ मुहूर्त मंगलवार को दोपहर एक बजे तक रहेगा। उधर, पर्व के लिए जिलेभर के शिवालय सज गए हैं। कांवड़िए गंगाजल लेकर अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। ब्यूरो
डाक कांवड़ियों की संख्या बढ़ी तो रोके अन्य वाहन
सोमवार देर रात तक डाक कांवड़ियों के आने का सिलसिला जारी रहा। कांवड़ियों की संख्या बढ़ते ही रुड़की रोड से अन्य वाहनों का आवागमन बंद कराया गया।

महाशिवरात्रि पर्व पर रंग बिरगी लाइटो से सजाया गयी शिव मूर्ति व गुजरते डाक काविडयें।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें