फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसैनिकों ने फूंका रेलमंत्री का पुतला

विज्ञापन
जानसठ रोड पर रेल मंत्री पीयूष गोयल का पुतला फूंकते शिव सेना कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शिवसैनिकों ने फूंका रेलमंत्री का पुतला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जानसठ रोड स्थित कार्यालय पर रेल मंत्रालय की अव्यवस्थाओं को लेकर रेल मंत्री का पुतला फूंककर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

शिवसेना के जानसठ रोड स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि रेल मंत्रालय द्वारा लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को लेकर चल रहीं ट्रेनों के संचालन में भारी लापरवाही बरती जा रही है। प्रवासी मजदूरों को चलने वाली ट्रेनें गंभीर अव्यवस्थाओं के चलते निर्धारित स्थान पर न पहुंचकर किसी अन्य राज्यों में पहुंच जा रही हैं। इसके लिए भी दो दिन के निर्धारित समय से कहीं अधिक एक-एक हफ्ते तक का समय ट्रेनों द्वारा लिया जा रहा है, जबकि इस समय ट्रेनें बंद होने से देशभर के रेलवे ट्रैक खाली पड़े हैं। विभाग की गंभीर लापरवाही से प्रवासी मजदूरों को भूखे-प्यासे सफर करना पड़ रहा है, जिससे वे मौत का भी शिकार हो रहे हैं। मौके पर युवा जिला प्रमुख विशाल डहारिया, आईटी सेना प्रमुख गौरव सिंह आजाद, नगर प्रमुख बंटी शर्मा, तेजपाल राणा, रितिक भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें