मुजफ्फरनगर। अंतरजनपदीय तबादलों के अंतर्गत जिले में आई महिला शिक्षकों से शनिवार को विकल्प लिए गए। डायट में महिला शिक्षकों को बुलाया गया। जिन स्कूलों में जगह खाली है, उनकी सूची डायट में लगाई गई।
विज्ञापन
बाहरी जनपदों से आने वाली महिला शिक्षकों को तीन विकल्प भरने की छूट दी गई। बीएसए चंद्रकेश यादव ने बताया कि महिला शिक्षकों को मेन रोड के स्कूलों में ही नियुक्ति दी जाएगी। उनके विकल्पों के आधार पर ही समायोजन होगा।