फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरनगर और कवाल से भी हटी बंदिशें

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरनगर और कवाल हाट स्पॉट से बाहर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव शेरनगर और कवाल भी हॉटस्पॉट से बाहर हो गए हैं। अब यहां भी अन्य क्षेत्रों की तरह गतिविधियां शुरू हो सकेंगी। अब जनपद में केवल तीन ही हॉट स्पॉट रह गए हैं।
शेरनगर में पहला कोरोना पॉजिटिव चार अप्रैल को सामने आया था। इसके बाद से इस गांव को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया था। पानीपत-खटीमा स्टेट हाईवे पर बसे गांव में दूसरा केस 24 अप्रैल को सामने आया तो फिर से गांव को सील कर दिया गया। कवाल में भी 24 अप्रैल को दो कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। तभी से इस गांव को भी हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम वित्त आलोक कुमार ने बताया कि डीएम ने इन दोनों गांवों को हॉटस्पॉट से बाहर कर दिया है। अब केवल खतौली का इस्लामनगर, मुजफ्फरनगर का अग्रसेन विहार तथा मीरापुर का मोहल्ला मुश्तर्क ही हॉटस्पॉट रह गए हैं। इसे पहले पुरकाजी और उससे जुड़े चार गांव, खतौली का मोहल्ला जैन नगर, सिसौली और मुजफ्फरनगर का किदवईनगर हॉटस्पॉट से बाहर हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें