फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जीवन की सुरक्षा को मास्क जरूरी’

विज्ञापन
बनाए मास्क के साथ पार्थ। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
‘जीवन की सुरक्षा को मास्क जरूरी’
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस से बचाव को सोशल डिस्टेंसिंग जितनी कारगर है, उतना ही जरूरी मास्क का इस्तेमाल करना है। लॉकडाउन में घरों से बाहर निकलने को मास्क की अनिवार्यता बताती है कि संक्रमण से बचाव को मास्क की दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
विज्ञापन

मास्क की जागरूकता को लेकर एसडी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान घरों पर मास्क तैयार किए। मम्मी के सहयोग से विद्यार्थियों ने घरों पर मास्क तैयार करना सीखा। कक्षा पांच के अशी मित्तल, पार्थ अरोरा, जाकिर हुसैन, गौरी सैनी , मान्या वर्मा, अवयव त्यागी के अलावा कक्षा आठ के पुल्कित जैन आदि ने ऑनलाइन मास्क मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। शिक्षिका नेहा त्यागी और मोनिका शुक्ला ने विद्यार्थियों को मास्क की रोजमर्रा के जीवन में उपयोगिता बताई। साथ ही कहा कि सामाजिक दूरी के साथ संक्रमण से सुरक्षा को मास्क बेहद जरूरी है। नाक, मुंह को वायरस से बचाने को हाथ हर दो घंटे के अंतराल पर धोएं। दूसरे का प्रयोग में लाया मास्क न लगाएं। प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने कहा कि छात्र-छात्राएं मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग को दिनचर्या की आदत में अपनाएं।

घर पर बनाए मास्क के साथ छात्र जाकिर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

छात्रा गौरी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

छात्र अवयव।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

छात्र पुल्कित जैन मास्क के साथ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें