शाहपुर। कस्बे के एएनएस राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के छात्र शेखर बालियान ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया ।
अमरनायक स्पोर्ट्स एकेडमी के कोच प्रवीण बालियान ने बताया कि दिल्ली के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में गांव बरवाला निवासी विद्यालय के कक्षा आठ के छात्र शेखर बालियान में प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया ।
विज्ञापन
पहली कुश्ती में महाराष्ट्र के पहलवान को 0-10 , दूसरी कुश्ती में मणिपुर के पहलवान को 02-13 , तीसरी कुश्ती में राजस्थान के पहलवान को 08-18 व चौथी कुश्ती में कर्नाटक के पहलवान को 0-10 से हराकर फाइनल में जगह बनाई ।
पहलवान की फाइनल कुश्ती दिल्ली के पहलवान भूमिक से हुई । जिसमें विद्यालय के पहलवान में अपने प्रतिद्वंद्वी पहलवान को चारों खाने चित कर स्वर्ण पदक हासिल किया । पहलवान की इस उपलब्धि पर विद्यालय के अध्यक्ष सत्येंद्र बालियान , प्रधानाचार्य डॉ त्रिवेंद्र कुमार , सुनील कुमार व सेवानिवृत्त व्यायाम शिक्षक अरुण कुमार ने खुशी व्यक्त की है ।