फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शनि का हुआ पंचामृत अभिषेक

विज्ञापन
शहर में शनिधाम मंदिर में शनिदेव भगवान की अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शनिदेव का हुआ पंचामृत अभिषेक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्री शनिधाम मंदिर का 20 वां वार्षिकोत्सव पंचामृत अभिषेक के साथ मनाया गया। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण शनिधाम मंदिर के स्थापना दिवस प्रति वर्ष आयोजित होने वाला सात दिवसीय वार्षिकोत्सव मेले को इस बार सूक्ष्म कर दिया गया।
विज्ञापन

मंदिर के वार्षिकोत्सव पर वेदी पूजन के साथ 11 यजमानों द्वारा शनि का दूध, दही, शहद, बूरे व नील से पंचामृत अभिषेक किया गया। पंडित केशवानंद व पंडित संतोष मिश्रा ने भगवान शनि की आरती कराई। भगवान शनि देव को छप्पन भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शनि के दर्शन किए। कार्यक्रम में शनिधाम मंदिर अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, महामंत्री मुकेश चौहान, नरेंद्र पवार, शरद कपूर, बाबूराम कौशल, लक्ष्मी नारायण शर्मा, विपिन ढींगरा, प्रसिद्ध भारद्वाज, योगेंद्र शर्मा, देवेंद्र चौहान, राजेश कश्यप, लोकेश सैनी, शेलेंद्र शर्मा, संजय गोयल, अनिल तोमर, अखिलेश पुरी का योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें