शैफाली शर्मा बनीं महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारतवर्ष की जिला कार्यकारिणी की एक बैठक सुभाषनगर में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा के आवास पर आयोजित की गई। शैफाली शर्मा को महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
जिलाध्यक्ष श्रीभगवान शर्मा ने कहा कि समाज के बड़े, बुजुर्ग, महिलाओं व युवाओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। संगठन में अक्षय गौतम को जिला मंत्री बनाया गया है और शैफाली शर्मा को महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इस मौके पर सुभाष शर्मा, साधूराम शर्मा, उपेंद्र कौशिक, ओम प्रकाश शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, उमेश कौशिक, सरिता शर्मा, सुनीलदत्त शर्मा एडवोकेट, रजनीश शर्मा, समेंद्र शर्मा, हरपाल शर्मा, श्यामलाल शर्मा, संजीव शर्मा, अनीता शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, प्रभा कुमारी, शर्मावती, सुदेश शर्मा, अक्षय गौतम, बाला शर्मा, योगेश शर्मा, के के शर्मा, रोमित शर्मा, प्रतीक शर्मा, प्रणव शर्मा आदि मौजूद रहे।