फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख पठान एनकाउंटर: बेरहम हत्यारा था शाहरुख, दिनदहाड़े किया आसिफजादा का मर्डर, गवाह बने पिता को भी मार डाला

Mon, 14 Jul 2025 04:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी शाहरुख पठान पर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। वह संजीव जीवा गैंग का शार्प शूटर था। पिता-पुत्र की हत्या के बाद उस पर इनाम घोषित किया गया था। 
विज्ञापन
मुठभेड़ में मारा गया शाहरुख पठान और उससे बरामद असलहा। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में मेरठ एसटीएफ ने गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी गिरोह के शूटर शाहरुख पठान को मुठभेड़ में मार गिराया। शाहरुख ने पुलिस पर 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में वह मारा गया। एसटीएफ ने मौके से तीन पिस्टल, 60 से ज़्यादा कारतूस और एक कार बरामद की है। 
विज्ञापन

 

मुठभेड़ स्थल और जमीन पर पड़ा असलहा। - फोटो : अमर उजाला
साल 2015 में मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर पुलिस कस्टडी में आसिफजादा नाम के व्यक्ति की हत्या में शाहरुख पठान पुत्र जरीफ का नाम सामने आया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल में रहने के दौरान वह संजीव जीवा और मुख्तार अंसारी के संपर्क में आ गया। 
 

एनकाउंटर का घटनास्थल। - फोटो : अमर उजाला
कुछ दिन जेल में रहने के बाद वह सिविल लाइन मुजफ्फरनगर से साल 2016 में फरार हो गया  था। इसके बाद वह संजीव जीवा के लिए काम करने लगा। फरारी के दौरान जीवा के कहने पर साल 2017 में उसने हरिद्वार में कंबल व्यापारी गोल्डी की हत्या कर दी थी। 2017 में ही उसने आसिफजादा मर्डर के गवाह उसके पिता की मुजफ्फरनगर में हत्या कर दी थी। 
 
विज्ञापन

इसके बाद शाहरुख पठान पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था, तो वह सरेंडर होकर जेल चला गया था। इसी बीच गोल्डी मर्डर केस में उसे संजीव जीवा के साथ उम्रक़ैद की सजा हो गई थी। वर्तमान में शाहरुख जमानत पर चल रहा था। करीब छह माह पूर्व जमानत पर आने के बाद उसने हत्या के मुकदमों के गवाही देने वालों को धमकाया और मारने का प्रयास किया। इसका मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसमें वह वांछित चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सोमवार को एसटीएफ से मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई। 

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: एक बाइक पर जल लेने चल दिए तीन युवक, सामने से आई लग्जरी कार ने मारी टक्कर, कांवड़िये की मौत    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें