फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़ाना में महावीर चौक के पास बनेगा शहीद पार्क

विज्ञापन
नगर पंचायत की बोर्ड़ की बैठक में मौजूद विधायक, चेयरपर्सन व ईओ। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बुढ़ाना में महावीर चौक के पास बनेगा शहीद पार्क
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। नगर पंचायत की बैठक में महावीर चौक के निकट खाली पड़ी भूमि में शहीद पार्क विकसित किए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। प्रजापति धर्मशाला का नवनिर्माण सहित करीब 12 प्रस्ताव पारित हुए। बैठक में चेयरपर्सन व क्षेत्रीय विधायक भी मौजूद रहे। अधिशासी अधिकारी ओमगिरि ने बताया कि बैठक में करीब पांच करोड़ रुपये के प्रस्ताव पारित हुए।
विज्ञापन

नगर पंचायत की चेयरपर्सन बाला त्यागी की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक का आयोजन हुआ। नगर पंचायत के मीटिंग हॉल में करीब 11 बजे बैठक आरंभ हुई। बैठक में महावीर चौक के पास खाली पड़ी भूमि में शहीद पार्क विकसित किए जानेे का प्रस्ताव सर्वसम्मति सेे पारित हुआ। शासन से प्रस्ताव की स्वीकृति प्राप्त करने के लिए बैठक में विधायक से आग्रह किया गया। कस्बे के वार्ड नंबर-5 में प्रजापति धर्मशाला का नवनिर्माण, पेयजल पाइप लाइन का विस्तार कार्य, ड़ोर-टू-ड़ोर कूड़ा कलेक्शन हेतु छोटी ट्रेक्टर-ट्राली क्रय किया जाना तथा विभिन्न स्थानों पर स्टेनलेेस स्टील टिविन बिन डस्टबिन स्थापित किए जाने के प्रस्ताव पास हुए। इस मौके पर विधायक उमेश मलिक नेे कहा कि बुढ़ाना नगर पंचायत नेे स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में देश में नाम रोशन किया है। उन्होंने इस नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनवाने की बात कही। अधिशासी अधिकारी ओमगिरि ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से पारित हुए सभी प्रस्ताव की लागत करीब पांच करोड़ रुपये आएगी। बैठक में चेयरपर्सन बाला त्यागी ने सभी सदस्यों का कस्बे के विकास कार्यों के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें