फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी वाटिका में शहीद भगत सिंह का जन्मदिन मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी वाटिका में शहीद भगत सिंह का जन्मदिन मनाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी स्थित गांधी वाटिका में भगत सिंह के प्रतिमा स्थल पर शहीद भगत सिंह सेवा दल ने सरदार भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

सेवा दल के संरक्षक राजेंद्र काटी एवं चेयरमैन नरेश अरोरा ने कहा कि युवा क्रांतिकारी भगत सिंह का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता। वह हमेशा युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत बने रहेंगे। सेवादल के जिला अध्यक्ष प्रिंस अनेजा तथा जिला महामंत्री अखिल तागरा ने कहा कि देशभक्ति से ओतप्रोत भगत सिंह ने एक दिन स्वयं को भी भारत माता के चरणों में समर्पित करके अमर हो गए। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास अरोरा शैरी व वाइस चेयरमैन यशपाल सेठी काका ने कहा कि शहीद भगत सिंह सेवादल जो कि भगत सिंह के नाम पर इस समाज के लिए सेवा कार्य करता रहा है उसे और भी ज्यादा बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में अमरजीत सिंह सिडाना, राजेश कुमार बब्बल, सोमनाथ भाटिया, हन्नी सेखों, विकास अरोरा, पवन छाबड़ा सभापति गांधी कॉलोनी हाउसिंग बोर्ड सोसायटी लिमिटेड, धर्मेंद्र वत्स, मनोज अरोरा, तरुण कक्कड़, घनश्याम ढींगरा, विवेक चुग, अजय वर्मा, अमित, मुकुल दुआ, दिवप्रीत सिंह, ओमी छाबड़ा, संजय मलिक, जोगेंद्र ग्रोवर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें