फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगत सिंह रोड पर शाह ने बांटे पर्चे और साधे समीकरण

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में भगत सिंह रोड पर लोगों को पर्चे देते गृहमंत्री अमित शाह और विधायक कपिलदेव अग्रवाल? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भगत सिंह रोड पर शाह ने बांटे पर्चे और साधे समीकरण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शहर के भगत सिंह रोड पर भाजपा के पत्रक पर्चे बांटे। इस दौरान कार्यकर्ताओं की भीड़ अधिक हो जाने के कारण दाल मंडी में नहीं जा सके। समर्थकों ने फूल बरसाए। शाह ने युवाओं की तरफ मालाएं उछालकर जोश भरने का कार्य किया।
गृहमंत्री भोपा रोड स्थित वृंदावन गार्डन से दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर शिव चौक पर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने शिव चौक पर पूजन किया। भीड़ अधिक होने के कारण शाह यहां से सीधे भगत सिंह रोड पर निकल गए। उनके साथ केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और अन्य भाजपा नेता रहे। शाह का काफिला सर्राफा बाजार चौराहे तक पहुंचा। भीड़ अधिक होने के कारण सुरक्षा कारणों से दाल मंडी के बजाए शाह वापस शिव चौक की तरफ चल दिए। दाल मंडी में अन्य भाजपा नेताओं को प्रचार के लिए भेज दिया। दोपहर एक बजकर 27 मिनट पर गृहमंत्री यहां से रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाना खाकर रवाना हुए सहारनपुर
उद्यमी सतीश गोयल के घर गृहमंत्री खाना खाने पहुंचे। यहां काफी देर तक रुके और खाना खाकर सहारनपुर के लिए रवाना हो गए।
शिव चौक पर उमड़ा हुजूम
केंद्रीय गृहमंत्री के पहुंचने से पहले ही शिव चौक से भगत सिंह रोड तक कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। यहां पुलिस को व्यवस्था बनाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें