फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाया कोहरा : 6.9 डिग्री लुढ़का तापमान

विज्ञापन
शामली पानीपत खटीमा मार्ग पर रात में कोहरे ने ओढ़ ली चादर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मौसम में लगातार बदलाव जारी है। करीब 12 घंटे तक छाए रहे घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार प्रभावित हुई। दिन का तापमान 6.9 डिग्री लुढ़क गया। कुछ देर के लिए हल्की धूप खिली लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे से ही जिले में कोहरा छाना शुरू हो गया था। दिल्ली-दून हाईवे, मेरठ-करनाल हाईवे और पानीपत-खटीमा हाईवे पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ।
शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे तक ही कोहरे का असर अधिक देखने को मिला। इसके बाद आसमान में बादल भी छाए रहे। दिन के तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई। सुबह बाजार देर से खुले और शाम को जल्दी भी बंद नजर आए।
विज्ञापन

nपैदल चलने वाले भी बरतें सावधानी : कोहरे के समय वाहन चलाते हुए धीमी गति रखें, फॉग लाइट का प्रयोग करें। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट व गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी। साथ ही पैदल चलने वाले लोग भी सड़क किनारे चलते समय सतर्क रहें।
nसांस और दिल के मरीज बरतें सावधानी : सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि कोहरे एवं बढ़ती ठंड में बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं का ख्याल रखें। पहले से सांस और हृदय की बीमारियों से ग्रसित लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। बाहर निकलते समय गर्म कपड़ें पहनें। सिर, कान, गला और हाथ-पैर को ढककर रखें। बच्चों एवं बुजुर्गों को सुबह और देर रात के समय ठंड एवं कोहरे में बाहर जाने से बचाया जाना चाहिए।
कोहरे के कारण वायु प्रदूषण बढ़ जाता है, जिससे दमा, सांस फूलना, खांसी और एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। गुनगुना पानी पिएं, पौष्टिक एवं गर्म भोजन का सेवन करें।

शामली पानीपत खटीमा मार्ग पर रात में कोहरे ने ओढ़ ली चादर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें