फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर छाए रहे बादल, शीतलहर से जनजीवन हुआ प्रभावित

Thu, 14 Dec 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कोहरे के कारण सूना पड़ा रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार को दिनभर आकाश में बादल छाए रहे। सूरज नहीं निकलने से आम आदमी सर्द हवाओं के कारण दिन में भी ठिठुरता रहा। सुबह के समय कोहरा छाए रहने से जनजीवन अत्यधिक प्रभावित हुआ। बाजार सूने पड़े रहे। गांव-देहात से लोग शहर नहीं आए। यातायात पर सबसे ज्यादा असर पड़ा। रोडवेज बसें और ट्रेनें भी प्रभावित रहीं। 
विज्ञापन


जिले में बीते 20 दिनों से लगातार सर्दी की मौसम बना हुआ है। ठंड ने पूरी तरह पैर पसार लिए हैं। बुधवार को दिन में आकाश में बादल छाए रहे। दिन में सूरज की रोशनी में ताप कर अपनी सर्दी दूर करने वाले लोग दिन में भी ठिठुरते दिखाई दिए। ठंडी हवाओं के कारण मौसम में अधिक ठंड बनी है।

हालात ऐसे बन गए हैं कि लोग सुबह देर से उठ रहे हैं और काम के लिए भी देरी से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। सुबह दस बजे तक सड़कों पर भी चहल-पहल दिखाई नहीं देती। शाम को भी दिन ढलते ही लोग अपने घरों में कैद हो रहे हैं। बाजारों में भी सुबह और शाम रौनक गायब हो गई है।
विज्ञापन


ठंड के चलते यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। बुधवार को कोहरे के कारण ट्रेन और रोडवेज बसें प्रभावित हुईं। रोडवेज में अन्य दिनों के मुकाबले यात्रियों की संख्या कम रही। ट्रेनों में भी यही हालात बने रहे। ट्रेनें कोहरे के कारण अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं। 

पालिका से अलाव की व्यवस्था नहीं 
मुजफ्फरनगर। ठंड बढ़ने के साथ ही शहर के मुख्य चौराहों, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड आदि स्थानों पर नगर पालिका अलाव की व्यवस्था करती है। इस बार इतनी ठंड बढ़ने के बाद भी पालिका ने अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं की है। 

मूंगफली और रेवड़ी की बिक्री बढ़ी 
मुजफ्फरनगर। ठंड बढ़ने के साथ ही बाजार में मूंगफली और रेवड़ी की डिमांड बढ़ गई है। गली-गली में मूंगफली भूनने वालों की संख्या भी बढ़ गई है। गरीब आदमी जहां मूंगफली से अपनी ठंड दूर कर रहा है, वहीं अमीर आदमी बादाम, काजू, चिलगोजे से ठंड भगा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें