फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : दुष्कर्म पीड़िता ने तनाव में उठाया खौफनाक कदम, परीक्षा देकर लौटी और फांसी लगाकर दे दी जान

Tue, 22 Feb 2022 02:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के शाहपुर में दुष्कर्म पीड़िता ने तनाव में आकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और घटना की जानकारी लेकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के शाहपुर में दुष्कर्म पीड़िता ने तनाव में आकर फांसी लगाकर जान दे दी। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव में दुष्कर्म पीड़िता छात्रा ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। छात्रा परीक्षा देकर घर लौटी थी और तनाव में नजर आ रही थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव निवासी मजदूर सोमवार को मजदूरी पर गया हुआ था और उसकी पत्नी खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई हुई थी। इसी दौरान उनकी बेटी ने एक कमरे में लगे लोहे के गाटर में चुनरी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि किशोरी कस्बे के एक इंटर कालेज की कक्षा नौ की छात्रा थी। वह सोमवार को पेपर देकर वापस घर लौटी थी और तनाव में थी । 

यह भी पढ़ें : Exclusive: दुबई में यूपी के बासमती का डंका, 50 हजार टन के मिले ऑर्डर, देशभर से100 निर्यातक पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि साल 2019 में गांव के ही एक युवक ने अपने साथियों की मदद से किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। मुख्य आरोपी वर्तमान में जेल में है। घटना की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और घटना की जानकारी लेकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाने में तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें