फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गन्ना समिति की साधारण सभा में कई प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
-70 करोड़ रुपये के लाभांश में है गन्ना समिति
विज्ञापन

(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर। गन्ना समिति की साधारण सभा समिति परिसर में हुई, जिसमें सर्वसम्मति से 13 करोड़ 50 लाख रुपये की आय, नौ करोड़ 68 लाख रुपये की अनुमानित खर्च का प्रस्ताव पारित किया गया। किसानों को कृषि यंत्रों, कीटनाशकों, पाइपों पर अनुदान देने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

समिति ने खड़ंजे व पुलिया बनाने, परिसर का मिट्टी से भराव कराने का प्रस्ताव भी पारित किया। बैठक में शुगर मिल के गन्ना प्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि शुगर मिल उन्नतशील गन्ना प्रजाति के बीज पर 40 प्रति क्विंटल के हिसाब से अनुदान दे रहा है। मुख्य अतिथि समिति के पूर्व अध्यक्ष अरुण बालियान रहे। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष आरती बालियान ने की। संचालन सचिन बृजेश राय ने किया। इस अवसर पर वेदपाल मलिक, रंधावा, संजीव कुमार, भारत वीर, विनोद कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें