फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात वर्षीय बालिका से युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सात वर्षीय बालिका से युवक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

तितावी। एक युवक ने घर के बाहर खेल रही सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी बालिका को बदहवास हालत में छोड़कर भाग गया। बालिका के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार रात तितावी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सात वर्षीया बालिका अपने घेर में खेल रही थी। गांव का ही 22 वर्षीय जितेंद्र उसे बहला-फुसलाकर पास में ही ईख के खेत में ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक किशोरी को बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गया। बालिका किसी तरह ईख के खेत से बाहर निकली और वहां से गुजर रहे गांव के ही विपिन नामक युवक को देखकर चिल्ला पड़ी। वह बालिका को घायल हालत में अपनी चादर में लपेट कर घर लेकर आया। मामले को लेकर पूरे गांव में रोष फैल गया। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची तथा मामले की जानकारी ली। बालिका के पिता ने गांव के ही जितेंद्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रविवार की सुबह आरोपी जितेंद्र को गांव के पास से ही गिरफ्तार कर लिया तथा उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया। बालिका को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अपहृत युवती को किया बरामद
तितावी। दस दिन पूर्व घर से लापता हुई युवती को तितावी पुलिस ने धौलरा बस स्टैंड के पास से बरामद कर लिया, जबकि आरोपी युवक पुलिस के हाथ नहीं लग सका।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती दस दिन पूर्व घर से लापता हो गई थी। युवती के परिजनों ने गांव के ही युवक के विरुद्ध युवती के अपहरण करने का मामला दर्ज कराया था। रविवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर धौलरा बस स्टैंड से युवती को बरामद कर लिया जबकि आरोपी युवक फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें