अंबाला के लिए रोडवेज बस सेवा शुरु
मुजफ्फरनगर। रोडवेज ने मुजफ्फरनगर से अंबाला तक के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है। इस बस सेवा से मुजफ्फरनगर के अलावा सहारनपुर जिले के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। जो वाया बड़गांव, रामपुर मनिहारान से होकर जाएगी। बस सेवा से डिपो को अच्छी आय हुई तो इस मार्ग पर दूसरी बस सेवा भी शुरू की जाएगी।
मुजफ्फरनगर से अंबाला के लिए वाया देवबंद, बड़गांव, रामपुर मनिहारान, सहारनपुर, अंबाला नई बस सेवा शुरू की गई है। एआरएम संदीप अग्रवाल ने बस सेवा का शुभारंभ किया। डिपो प्रभारी राजकुमार तोमर ने बताया कि इस मार्ग की दूरी मुजफ्फरनगर से अंबाला 188 किलोमीटर एवं किराया 216 रुपये प्रति यात्री होगा। यह बस देवबंद, बड़गांव, रामपुर, चंदेला माल आदि गांवों से होती हुई अंबाला पहुंचेगी। बस का मुजफ्फरनगर से प्रस्थान समय रोजाना सुबह 8:30 बजे होगा। अंबाला से वापसी अपराह्न 3:00 बजे होगी। एआरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल एक ही बस सेवा शुरू की गई है। जिससे डिपो की आय अच्छी होती है तो दूसरी बस सेवा भी शुरू कराई जाएगी। मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। काफी दिनों से इस मार्ग पर बस सेवा की मांग की जा रही थी।