फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सात ट्रेनें लेट, महिलाएं-बच्चे हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिवाली के पर्व पर ट्रेन की यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार को सात ट्रेन लेट रहीं। दूसरी तरफ भीड़ होने के कारण सीट नहीं मिल पा रही थी। महिला व बच्चे ज्यादा परेशान रहे। ट्रेन में चढ़ने में भी परेशानी हुई।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के कोरवा से चलकर अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 55 मिनट, दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली मेमो 42 मिनट, ऋषिकेश से साबरमती जाने वाली योगा एक्सप्रेस सवा घंटा, दिल्ली से जालंधर जाने वाली इंटर सिटी एक्सप्रेस एक घंटा, दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली मेमो एक्सप्रेस सवा दो घंटा, साबरमती से ऋषिकेश जाने वाली योगा एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटा, मुंबई से अमृतसर जाने वाली गोल्डन टैंपल एक घंटे देरी से पहुंची।
शाम के समय मुजफ्फरनगर से सहारनपुर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे भोपा निवासी रिंकू ने बताया कि उन्हें जरूरी कार से सहारनपुर जाना था लेकिन दिल्ली से आने वाली ट्रेन दो घंटा लेट चल रही थी जिस कारण अब वह रोडवेज से यात्रा करने के लिए जा रहे हैं। उधर, रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने ट्रेनों के लेट चलने के कारण के बारे में जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें