फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खूब हुई खरीदारी, जगमगाया जिला...आज दिवाली

विज्ञापन
खतौली में दीपावली पर्व को लेकर सजावटी सामान की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रविवार को त्योहार का उल्लास छाया रहा। दिनभर घर की सजावट और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए बाजारों में चहल-पहल रही। पूजन और साज सज्जा के लिए ताजे फूलों की मांग सबसे ज्यादा रहीं। दीयों की रोशनी से जगमग हुई। सोमवार को दीपावली मनाई जाएगी। सुबह पितृपूजन और रात को लक्ष्मी गणेश पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की जाएगी।
विज्ञापन

सुबह से ही बाजारों में रौनक रही। शिव चौक पर खरीदारों की आवाजाही से जाम की स्थिति बनी रही। देर रात तक ग्राहक खरीदारी में जुटे रहे। गोल मार्किट में परिधानों और आर्टिफिशियल ज्वैलरी की मैचिंग में महिलाएं जुटी रहीं। भगत सिंह रोड तक लगे बाजार में तोरण, बंदनवार, रंगोली, फूलदान आदि की खरीदारी हुई। नई मंडी के बाजार में लगे दीपावली बाजार के व्यंजनों के स्टॉल पर भारी भीड़ रही। इसके साथ ही वाहनों की डिलीवरी भी शुभ मुहुर्त पर हुई।
चांदी के नोट और सिक्कों से खनका सराफा बाजार : छोटी दिवाली के दिन चांदी के नोट और सिक्कों से सराफा बाजार में खनक रही। सोने-चांदी की कीमतों में उछाल के बावजूद ग्राहकों ने शगुन के लिए चांदी के नोट और सिक्के खरीदे। भगत सिंह रोड स्थित सराफा व्यापारी प्रतीक ने बताया कि धनतेरस के साथ साथ छोटी दिवाली पर भी चांदी के सिक्कों की खरीदारी अच्छी हुई। लक्ष्मी गणेश पूजन के लिए चांदी की प्रतिमाएं भी खरीदी गई।
विज्ञापन

गेंदा, गुलाब के साथ कमल के फूल की रही मांग : दिवाली पर रंगीन लाइटों, झालरों के साथ घर को ताजे फूलों से सजाने के लिए गेंदा गुलाब, मोगरा और चमेली के फूलों की भारी मांग रही। मां लक्ष्मी के पूजन के लिए कमल के फूलों की खूब बिक्री हुई। कमल का एक फूल 70 से लेकर 150 रुपये तक बिका। गेंदे के फूल की मालाओं के रेट भी सामान्य दिनों से ज्यादा रहे। फूल विक्रेता रवि ने बताया कि गेंदा तो शहर की मंडी से आया है लेकिन साज सज्जा के फूलों को दिल्ली की गाजीपुर मंडी से मंगाया गया है।
महिला क्लब की सदस्यों ने बच्चों संग बांटी खुशियां : इनरव्हील क्लब ऑफ मुजफ्फरनगर की महिलाओं ने दिवाली पर स्लम के बच्चों के साथ खुशियां बांटी। उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर पोस्टर बनवाए। बच्चों के चेहरे खिल उठे। क्लब की कोषाध्यक्ष निधि ने बताया कि उत्साह का

खतौली में दीपावली पर्व को लेकर सजावटी सामान की खरीदारी करते लोग। संवाद

खतौली में दीपावली पर्व को लेकर सजावटी सामान की खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें